मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विजय घाट पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “सादगी, सत्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के अप्रतिम प्रतीक, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर विजय घाट पहुंचकर उनकी पावन स्मृति में पुष्पांजलि अर्पित की और श्रद्धापूर्वक नमन किया। शास्त्री जी ने अपने दृढ़ नेतृत्व से कठिन परिस्थितियों में देश को नई शक्ति और आत्मविश्वास दिया। ‘जय जवान, जय किसान’ के उनके आह्वान ने राष्ट्र की सुरक्षा और समृद्धि में जवान और किसान के अमूल्य योगदान को जन-जन की चेतना से जोड़ा। सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति उनका अटूट समर्पण सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा।”
News Source : Social Media
Image Source : X @gupta_rekha
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



