मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आज गांधी जयंती के अवसर पर नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन-1 के समीप स्वच्छता के लिए श्रमदान किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर वर्ष 2014 में आरंभ किया गया ‘स्वच्छ भारत अभियान’ आज एक सशक्त जन आंदोलन का रूप ले चुका है। गांधी जयंती के अवसर पर आज नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन-1 के समीप स्वच्छता के लिए श्रमदान किया और पूज्य बापू के स्वच्छता संदेश को आगे बढ़ाया। स्वच्छता को दैनिक जीवन की जिम्मेदारी बनाकर स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर भारत के निर्माण में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करना ही हमारा संकल्प है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @JPNadda
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



