मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एशियाई खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम ने फाइनल मुकाबले में चीन को 1-0 से हराकर 44 साल बाद स्वर्ण पदक अपने नाम कर इतिहास रच दिया। मैच के दसवें मिनट में साक्षी के बेहतरीन पास पर लालरेम्सियामी ने निर्णायक गोल दागा। इसके बाद गोलकीपर सविता पूनिया के शानदार बचाव और मजबूत डिफेंस की बदौलत भारतीय टीम ने अंत तक यह बढ़त बनाए रखी। वहीं तीरंदाजी में भी महिला रिकर्व टीम ने दक्षिण कोरिया के वर्षों पुराने दबदबे को समाप्त करते हुए पहली बार ऐतिहासिक स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
आप को बता दे , मुक्केबाजी रिंग में भारतीय मुक्केबाजों ने गोल्डन हैट्रिक लगाई, जिसमें लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा), परवीन हुड्डा (65 किग्रा) और अंकुश पंघाल (80 किग्रा) ने अपने-अपने फाइनल मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज कर देश की झोली में सोने के तमगे डाले। इसके अलावा पुरुषों के 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती में सुजीत कलकल ने ताजिकिस्तान के पहलवान को 10-9 से मात देकर स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि तीरंदाजी की पुरुष रिकर्व और मिक्स्ड टीम ने रजत पदक तथा सेलिंग और सेपकटकरा में भारत ने कांस्य पदक जीते।
Image source: Social Media / Media Agencies
News Source: Media Agencies
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



