मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिलाओं की 75 किग्रा मुक्केबाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर लवलीना बोरगोहेन, 65 किग्रा मुक्केबाजी में स्वर्ण जीतने पर परवीन, पुरुषों की 80 किग्रा स्पर्धा में शानदार जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक अपने नाम करने वाले अंकुश और पुरुषों की 65 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में पहला स्वर्ण पदक जीतने वाले सुजीत कलकल को बधाई दी है। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने महिला डिंगी स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली नेत्रा कुमानन और एशियाई खेलों की पुरुष क्वाड्रेंट स्पर्धा में देश का पहला ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के असाधारण प्रदर्शन और संघर्षशीलता की सराहना की।
आप को बता दे , राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी मुक्केबाज परवीन हुड्डा, अंकुश पंघाल और पहलवान सुजीत कलकल को उनके स्वर्णिम प्रदर्शन पर हार्दिक बधाई दी। राष्ट्रपति ने कहा कि खिलाड़ियों का यह कौशल, संयम, शक्ति और अटूट दृढ़ संकल्प देश के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। साथ ही राष्ट्रपति ने सेपकटकरा की पुरुष क्वाड्रेंट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के तालमेल व खेल भावना की प्रशंसा करते हुए विश्वास जताया कि यह ऐतिहासिक उपलब्धियां देश के अनगिनत युवाओं और विशेषकर बेटियों को खेलों में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करेंगी।
Image source:Social Media
News Source: Akashvani News
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



