मदनपल्ले : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आंध्र प्रदेश में ‘ग्लोबल हॉर्टिकल्चर हब’ और ‘इंडियन स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर’ की रखी आधारशिला

0
134

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या जिले के मदनपल्ले में ‘रायलसीमा ग्लोबल हॉर्टिकल्चर हब’ परियोजना और ‘इंडियन स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर’ की आधारशिला रखी। इस अवसर पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण भी उपस्थित रहे। समारोह को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर आंध्र प्रदेश को एक प्रमुख बागवानी केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने किसानों की आय में सुधार और कृषि संवर्धन के लिए बेहतर जल प्रबंधन, आधुनिक तकनीक तथा सुदृढ़ बुनियादी ढांचे के विस्तार की आवश्यकता पर विशेष बल दिया।

आप को बता दे , वित्त मंत्री ने पीएम-किसान, फसल बीमा और पीएम-कुसुम जैसी केंद्रीय योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि जलवायु-अनुकूल फसल किस्मों और सौर ऊर्जा संचालित कृषि पंपों को निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके साथ ही, इंडियन स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर किसानों को आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक पद्धतियों और अनुसंधान से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा। लगभग एक लाख करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश से तीन चरणों में लागू होने वाली यह ग्लोबल हॉर्टिकल्चर हब परियोजना दस जिलों को कवर करेगी, जिससे रायलसीमा क्षेत्र में आम, केला, टमाटर और अनार जैसी फसलों की खेती को व्यापक प्रोत्साहन मिलेगा।

Image source: Social Media News Source: Media Agencies

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here