मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज पांढुर्णा में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक ली एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम यादव ने लिखा, “आज मध्यप्रदेश के नए जिले पांढुर्णा में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में निर्देश दिए कि नागरिकों की सुख-सुविधाओं एवं तीव्र गति से जिले के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए। पांढुर्णा के युवाओं को उद्योग एवं रोजगार से जोड़ने के लिए उद्योगों को बढ़ावा देने, कृषि क्षेत्र में नई संभावनाएं विकसित करने एवं स्किल डेवलपमेंट के कार्यक्रम तैयार करने पर कार्य किया जाए। साथ ही पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन की संभावनाओं को भी और विस्तार दिया जाए।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “हनुमान लोक के अगले चरण के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त कर कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। जिले में नवीन निर्माण कार्यों की स्वीकृतियां भी लगातार जारी की जा रही हैं। पांढुर्णा के सर्वांगीण विकास के लिए जो भी आवश्यक होगा, हमारी सरकार वह सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। पांढुर्णा जिले के विकास में कोई कसर नहीं रहेगी।”
News Source : Social Media
Image Source : X @DrMohanYadav51
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



