मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के बुर्रिपालेम गांव में मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू को 3,600 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 3 लाख ग्रामीण आवासों का आधिकारिक स्वीकृति पत्र सौंपा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “पक्की छत की ओर पक्का कदम…आज आंध्रप्रदेश के गुंटूर जिले के बुर्रिपालेम गांव में माननीय मुख्यमंत्री श्री एन चंद्रबाबू नायडू को ₹3,600 करोड़ की लागत से बनने वाले 3 लाख आवासों का स्वीकृति पत्र सौंपा। इस स्वीकृति पत्र में लाखों परिवारों के सपने हैं, अपने आंगन की खुशियां हैं और बच्चों के बेहतर भविष्य का भरोसा भी। मुझे विश्वास है कि यह घर लाखों परिवारों के जीवन में खुशियों की नई सुबह लाएंगे।”
News Source : Social Media
Image Source : X @ChouhanShivraj
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



