मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को सिंगापुर स्थित मंडाई वाइल्डलाइफ रिजर्व का दौरा किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सैनी ने लिखा, “आज सिंगापुर में मंडाई वाइल्डलाइफ रिजर्व का दौरा कर वन्यजीव संरक्षण एवं पर्यटन से जुड़ी व्यवस्थाओं को करीब से समझा। गुरुग्राम एवं नूंह के अरावली क्षेत्र में प्रस्तावित जंगल सफारी के दृष्टिकोण से यहां की व्यवस्थाओं का अध्ययन किया।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “यहां के अनुभवों को गुरुग्राम एवं नूंह के अरावली पर्वतीय क्षेत्र में लगभग 10 हजार एकड़ भूमि पर प्रस्तावित जंगल सफारी के विकास में उपयोगी बनाया जाएगा। हमारा प्रयास रहेगा कि यह परियोजना अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित हो और प्रदेश में इको-टूरिज्म, रोजगार तथा पर्यटन के नए अवसरों को बढ़ावा दे।”
News Source : Social Media
Image Source : X @NayabSainiBJP
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



