मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने रविवार को हनुमानगढ़ के ऐतिहासिक भटनेर दुर्ग का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने यहां चल रहे संरक्षण एवं पुनरुद्धार कार्यों का निरीक्षण किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “हनुमानगढ़ के ऐतिहासिक भटनेर दुर्ग पहुंचकर यहां चल रहे संरक्षण एवं पुनरुद्धार कार्यों का निरीक्षण किया। लगभग 1700 वर्ष पुराना यह दुर्ग राजस्थान की गौरवशाली विरासत, शौर्य और संघर्ष की जीवंत गाथा है। भटनेर की धरती वीर योद्धाओं के पराक्रम के साथ वीरांगनाओं के अदम्य साहस और बलिदान की स्मृतियों को भी अपने भीतर संजोए हुए है। हमारी यह जिम्मेदारी है कि ऐसे ऐतिहासिक धरोहर स्थलों का संरक्षण कर उन्हें आने वाली पीढ़ियों तक उसी गौरव के साथ पहुंचाएं।”
News Source : Social Media
Image Source : X @gssjodhpur
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



