छत्तीसगढ़ के सीएम साय एसबीएफ द्वारा प्रथम SING Forum 2026 की पूर्व संध्या पर आयोजित लीडरशिप डिनर में हुए शामिल

0
88
छत्तीसगढ़ के सीएम साय एसबीएफ द्वारा प्रथम SING Forum 2026 की पूर्व संध्या पर आयोजित लीडरशिप डिनर में हुए शामिल

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रविवार को सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन (एसबीएफ) द्वारा आयोजित प्रथम SING Forum 2026 की पूर्व संध्या पर हुए लीडरशिप डिनर में शामिल हुए। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम साय ने कहा कि विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के नामांकन पर छत्तीसगढ़ इस फोरम में भाग ले रहा है। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त डॉ. शिल्पक अंबुले, एसबीएफ के चेयरमैन मार्क ली और एसबीएफ के सीईओ कोक पिंग सून उपस्थित रहे। एसबीएफ के सदस्य, मास्टरकार्ड, टीसीएस, नेस्ले और आईएचसीएल के वरिष्ठ प्रतिनिधि तथा छत्तीसगढ़ का 7 सदस्यीय और हरियाणा का 26 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी उपस्थित रहा।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “यह आयोजन भारतीय राज्यों और सिंगापुर के व्यापारिक समुदाय के बीच संवाद का एक महत्वपूर्ण मंच रहा। मैंने छत्तीसगढ़ को एक उभरते निवेश गंतव्य के रूप में प्रस्तुत किया और सिंगापुर के उद्योग जगत को विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में हमारा सहभागी बनने के लिए आमंत्रित किया।”

News Source : Social Media

Image Source : X @vishnudsai

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here