IND vs WI टी-20 सीरीज : भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी-20 मैच आज

0
91
IND vs WI टी-20 सीरीज : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी-20 मैच आज

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। भारत सीरीज में 1-0 से आगे है। ज्ञात हो कि भारतीय टीम ने पहले टी-20 मैच में 8 विकेट से जीत दर्ज की थी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में भी बदलाव हो सकता है; पहले मैच में 40 रन देने वाले मयंक यादव की जगह प्रिंस यादव को मौका दिया जा सकता है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 32 टी-20 मैच खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 21 और वेस्टइंडीज ने 10 मुकाबले जीते हैं, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत : अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव/मयंक यादव, अर्शदीप सिंह।

वेस्टइंडीज : शाई होप (कप्तान, विकेटकीपर), कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, शमार स्प्रिंगर, अकील हुसैन, शमार जोसेफ, मैथ्यू फोर्ड।

News Source : Social Media

Image Source : Social Media

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here