मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भोपाल स्थित तात्या टोपे स्टेडियम में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आयोजित ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ एवं ‘सेवा-ज्योति’ कार्यक्रम में सहभागिता की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने बताया कि इस अवसर पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने ‘विकसित भारत’ की थीम पर चंद्रयान मिशन और अयोध्या के श्रीराम मंदिर पर आधारित आकर्षक रंगोली का अवलोकन किया। साथ ही, विद्यार्थियों द्वारा भारत के मानचित्र की आकृति में बनाई गई मानव श्रृंखला के बीच पहुंचकर उनसे आत्मीय संवाद किया और उनका उत्साहवर्धन किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़कर सेवा, सहयोग, सद्भाव और सकारात्मकता के भावों को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्रसेवा के संकल्प को सशक्त बनाने का संदेश दिया।
News Source : Social Media
Image Source : X @CMMadhyaPradesh
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



