मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज हरदा स्थित शासकीय जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार एवं आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीएम यादव ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बच्चियों को चश्मे भी वितरित किए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “सेवा संकल्प और जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत आज हरदा में जिला चिकित्सालय पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया और मरीजों से चर्चा कर उनके उपचार एवं स्वास्थ्य सेवाओं संबंधी जानकारी ली। इस अवसर पर छात्राओं को निःशुल्क चश्मे वितरित किए। जिले में अंधत्व निवारण कार्यक्रम के तहत 135 स्कूलों में बच्चों की आंखों की जांच कर दृष्टिदोष पाए जाने पर निःशुल्क चश्मे दिए जा रहे हैं। जिले में क्षय रोग की जांच के लिए अब तक 1,86,332 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। नि-क्षय पोषण योजना के तहत क्षय रोगियों को पोषण सहायता के लिए प्रतिमाह ₹1,000 की राशि डीबीटी के माध्यम से दी जा रही है। हमारी सरकार समाज के हर वर्ग की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से जन-विश्वास अभियान के माध्यम से सरकार घर-घर तक पहुंच रही है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @CMMadhyaPradesh
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



