मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आज अदीस अबाबा में इथियोपिया के विदेश मंत्री गेदियन तिमोथवोस हेसबोन से मुलाकात की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने लिखा, “अदीस अबाबा में इथियोपिया के विदेश मंत्री गेदियन तिमोथवोस हेसबोन से मिलकर खुशी हुई। भारत-इथियोपिया रणनीतिक साझेदारी हमारी साझा मूल्यों, समान आकांक्षाओं और ऐतिहासिक दक्षिण-दक्षिण एकजुटता पर आधारित है।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “हमने अपने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर व्यापक चर्चा की, जिसमें व्यापार, निवेश, विकास परियोजनाओं से लेकर बुनियादी ढांचे, समुद्री मामलों, सुरक्षा, प्रौद्योगिकी और संस्कृति जैसे विषय शामिल थे। साथ ही, वैश्विक घटनाक्रमों और हमारे बहुपक्षीय जुड़ाव तथा भारत-अफ्रीकी संघ साझेदारी को मजबूत करने पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।”
News Source : Social Media
Image Source : X @DrSJaishankar
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



