मप्र : सीएम यादव ने हरदा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगर जिले में आयोजित ‘बलराम कृषि महोत्सव’ में सहभागिता की

0
85
मप्र : सीएम यादव ने हरदा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगर जिले में आयोजित 'बलराम कृषि महोत्सव' में सहभागिता की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज हरदा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगर जिले में आयोजित ‘बलराम कृषि महोत्सव’ में सहभागिता की और किसानों से संवाद किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने बताया कि इस अवसर पर सीएम यादव ने कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने, किसानों की आय में वृद्धि तथा आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने के साथ ही किसानों की समृद्धि के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में चर्चा की।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “खेती में नई तकनीक, फसल विविधीकरण और प्रसंस्करण को अपनाएं किसान…’कृषक कल्याण वर्ष-2026′ के अंतर्गत आज आगर जिले में आयोजित ‘बलराम कृषि महोत्सव’ में वर्चुअली जुड़कर किसान बंधुओं से संवाद किया। जिले में स्थापित दो इथेनॉल इकाइयों से कृषि उत्पादों की मांग बढ़ेगी और जैव-ईंधन उत्पादन को प्रोत्साहन मिलेगा। लालूखेड़ी में ₹200 करोड़ की लागत से स्थापित हो रही आलू आधारित खाद्य प्रसंस्करण इकाई एवं औद्योगिक क्षेत्र में ₹3,800 करोड़ के प्रस्तावित फूड प्रोसेसिंग प्लांट से किसानों को लाभ मिलेगा। पीएम किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना से जिले के 94 हजार से अधिक किसान लाभान्वित हो रहे हैं। हमारी सरकार किसान भाई-बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और संकल्पपूर्वक इस दिशा में कार्य कर रही है।”

News Source : Social Media

Image Source : X @DrMohanYadav51

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here