मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अभियान के तहत संचालित कार्यों को तेजी, गुणवत्ता और आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विद्यालयों में रंग-रोगन, चहारदीवारी, मरम्मत, शौचालय, पेयजल एवं बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने के साथ अतिरिक्त वर्ग-कक्षों और भवनविहीन विद्यालयों में भवन निर्माण तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा। उन्होंने प्राथमिक, अनुमंडल एवं जिला स्तरीय स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, बस अड्डों की साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण सुनिश्चित करने तथा यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। इसके साथ ही, उन्होंने बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को चालू करने, आवश्यकता के अनुसार नई स्ट्रीट लाइट लगाने और सार्वजनिक नलकूपों को पूरी तरह क्रियाशील रखने पर जोर दिया।
News Source : Social Media
Image Source : X @officecmbihar
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



