राजस्थान : सीएम भजनलाल शर्मा ने सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन-181 केंद्र का औचक निरीक्षण किया

0
95
राजस्थान : सीएम भजनलाल शर्मा ने सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन-181 केंद्र का औचक निरीक्षण किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन-181 केंद्र का औचक निरीक्षण किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम भजनलाल शर्मा ने लिखा, “जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान और प्रत्येक नागरिक को समयबद्ध राहत उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आज सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन-181 केंद्र का औचक निरीक्षण कर शिकायत प्रबंधन एवं निस्तारण व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान परिवादियों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों की नियमित निगरानी और निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “आमजन की समस्याओं का समाधान, प्रशासनिक जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। हमारा प्रयास है कि राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन-181 प्रत्येक नागरिक की शिकायत के समाधान का त्वरित माध्यम बने तथा आमजन को समयबद्ध राहत मिल सके।”

News Source : Social Media

Image Source : X @BhajanlalBjp

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here