मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से शुक्रवार को रायपुर स्थित निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप के द्वितीय बैच के 36 युवा प्रतिभागियों ने मुलाकात की और आत्मीय संवाद किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ छत्तीसगढ़ ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने युवाओं को निष्ठा, ईमानदारी और नवाचार के साथ जनकल्याण के लिए कार्य करने तथा अपने ज्ञान-कौशल से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया। ये प्रतिभागी आईआईएम रायपुर में प्रशिक्षण और जिलों में मैदानी अनुभव के जरिये युवा शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली को करीब से समझेंगे।
News Source : Social Media
Image Source : X @ChhattisgarhCMO
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



