मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को सिंगापुर में दुनिया की प्रमुख इन्वेस्टमेंट फर्मों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ बिजनेस राउंडटेबल में हिस्सा लिया। इन फर्मों में मिलेनियम पार्टनर्स, ब्रेवन हॉवर्ड, ब्लैकरॉक, पीआईएमसीओ, कार्लाइल, एडीआईए, टेमासेक, सिटाडेल, जेपी मॉर्गन और ड्यूश बैंक शामिल थे। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में वित्त मंत्रालय ने बताया कि इस बातचीत में वैश्विक अनिश्चितताओं (जैसे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और भू-राजनीतिक व भू-आर्थिक घटनाक्रम) के बीच भारत की आर्थिक मजबूती पर चर्चा हुई। साथ ही, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में तेजी से हो रही प्रगति से पैदा होने वाले मौकों और चुनौतियों पर भी बात की गई।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्री ने वैश्विक निवेशकों के साथ भारत के मैक्रो-इकोनॉमिक फंडामेंटल्स (आर्थिक आधार), वित्तीय बाजारों और बाजार में भागीदारी बढ़ाने व भारतीय एसेट्स में वैश्विक पूंजी आकर्षित करने के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया। इस राउंडटेबल से भारत के बदलते आर्थिक और वित्तीय परिदृश्य पर प्रमुख वैश्विक निवेशकों के साथ खुलकर विचार साझा करने का मौका मिला।
News Source : Social Media
Image Source : X @FinMinIndia
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



