मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी से देहरादून लौटते हुए बाजपुर में शुक्रवार को ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण व स्थलीय निरीक्षण किया और फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने प्रभावित किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसलों को हुए नुकसान का विस्तृत आकलन शीघ्रता से सुनिश्चित करें, ताकि प्रभावित किसानों को नियमानुसार राहत उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा सके। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी ने कहा कि हमारी सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ किसान भाइयों के साथ खड़ी है। हर परिस्थिति में प्रदेशवासियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।
News Source : Social Media
Image Source : X @pushkardhami
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



