मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को हरदा में आयोजित जिला स्तरीय समाधान कार्यक्रम में सहभागिता कर कृषकों, उद्यमियों एवं नागरिकों से सीधा संवाद किया। इस दौरान सीएम यादव ने नागरिकों की समस्याओं एवं सुझावों को सुना और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने तथा समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत आज हरदा में उद्यमियों, युवाओं एवं किसान बंधुओं से संवाद किया। हरदा के उद्यमी, युवा और किसान विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बन रहे हैं और प्रदेश की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यहां उद्यमी स्थानीय संसाधनों से रोजगार और व्यवसाय के अवसर सृजित कर रहे हैं, युवा आधुनिक तकनीक अपना रहे हैं और किसान प्राकृतिक खेती, पशुपालन एवं कृषि आधारित नवाचारों से अपनी आय बढ़ा रहे हैं।”
News Source : Social Media
Image Source : X @DrMohanYadav51
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



