मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को सिंगापुर की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान इंटेल के सीईओ लिप-बू टैन से मुलाकात की। उन्होंने भारत में इंटेल की बिजनेस योजनाओं और अवसरों पर चर्चा की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ‘इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन’ के तहत मिलने वाले अवसरों का जिक्र किया और भारत के बढ़ते सेमीकंडक्टर और एआई इकोसिस्टम को सपोर्ट करने के लिए कुशल मैनपावर तैयार करने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने इंटेल को भारत के टैलेंट पूल में निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए प्रोत्साहित किया, जिसमें इंडस्ट्री से जुड़े ट्रेनिंग सेंटर और एआई स्किलिंग पहल शामिल हैं।
News Source : Social Media
Image Source : X @FinMinIndia
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



