मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार को पटना स्थित बापू सभागार में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीएम चौधरी ने ‘सेवा ही संकल्प’ अभियान के तहत आयोजित प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की व्यापक भागीदारी के साथ बिहार पूरे देश में प्रथम स्थान पर रहा। विद्यार्थियों की प्रतिभा, विचार और संकल्प ही बिहार एवं देश के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेंगे। उन्होंने कहा कि ‘विद्यार्थी साथी ऐप’ के माध्यम से विद्यार्थियों को देर रात तक ऑनलाइन पढ़ाई और नीट-जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सुविधा मिल रही है। साथ ही, जीविका दीदियों के माध्यम से एक करोड़ विद्यार्थियों को स्कूल ड्रेस उपलब्ध कराने की पहल की जा रही है।
News Source : Social Media
Image Source : X @officecmbihar
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



