मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित ‘नारी शक्ति मंथन’ कार्यशाला में भाग लिया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी.एल. संतोष, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा, दिल्ली भाजपा प्रभारी डॉ. विनय सहस्रबुद्धे और भाजपा शासित राज्यों के महिला एवं बाल विकास मंत्री भी उपस्थित थे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ दिल्ली ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘महिला-नेतृत्व विकास’ की सोच ‘नारी शक्ति’ के लिए अवसर, सम्मान और आत्मनिर्भरता के एक नए युग की शुरुआत कर रही है। सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ दिल्ली ने बताया कि इस कार्यशाला में महिलाओं पर केंद्रित मजबूत पहलों, आर्थिक सशक्तिकरण और विभिन्न राज्यों के बीच बेहतर समन्वय पर चर्चा की गई।
News Source : Social Media
Image Source : X @CMODelhi
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



