मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून स्थित आईआरटीडी प्रेक्षागार में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आयोजित ‘बालिका शिक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रम’ में भाग लिया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य एवं खजान दास उपस्थित रहे। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी ने लिखा, “देहरादून में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बेटियों को संबोधित कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर बालिका शिक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रम के अंतर्गत हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सभी जनपदों की कुल 149 मेधावी बालिकाओं को सम्मानित कर स्मार्टफोन वितरित किए।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने आज एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “हमारी सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण सुनिश्चित करने के साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @pushkardhami
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



