मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स थिएटर फेस्टिवल 2026 के उद्घाटन समारोह में भाग लिया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आज नई दिल्ली में आयोजित BRICS Theatre Festival 2026 के उद्घाटन समारोह में प्रतिभाग किया। ‘Shared Stories, Shared Futures’ (साझा कहानियाँ, साझा भविष्य) की थीम पर आधारित यह महोत्सव भारत सहित नौ देशों की रंगमंचीय परंपराओं, विविध संस्कृतियों और साझा मानवीय संवेदनाओं को एक मंच पर ला रहा है। भारत की BRICS अध्यक्षता के अंतर्गत आयोजित यह महोत्सव सांस्कृतिक सहयोग को मजबूत करने और देशों के नागरिकों के बीच आत्मीय संबंधों को नई ऊर्जा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @gssjodhpur
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



