मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में भारतीय तटरक्षक बल एवं हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट (एचएमआई) दार्जिलिंग के संयुक्त पर्वतारोहण अभियान दल का फ्लैग-इन किया। इस अवसर पर एचएमआई, दार्जिलिंग के प्राचार्य एवं अभियान दल के नेतृत्वकर्ता कर्नल रजनीश जोशी तथा भारतीय तटरक्षक बल के अपर महानिदेशक आनंद प्रकाश बडोला भी उपस्थित रहे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “शासकीय आवास पर भारतीय तटरक्षक बल एवं हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट (एचएमआई), दार्जिलिंग के संयुक्त पर्वतारोहण अभियान दल का फ्लैग-इन किया। 7,045 मीटर ऊंचे माउंट मुकुट ईस्ट का सफल आरोहण कर दल ने अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्ट पर्वतारोहण कौशल का परिचय देते हुए ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इस शानदार सफलता के लिए अभियान दल के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”
News Source : Social Media
Image Source : X @pushkardhami
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



