मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर में बाढ़, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि एवं चक्रवात के कारण फसल क्षति से प्रभावित किसानों को कृषि निवेश अनुदान राशि वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने डीबीटी के माध्यम से 9 लाख से अधिक किसानों के खातों में 493 करोड़ रुपए की कृषि निवेश अनुदान राशि हस्तांतरित की। साथ ही उन्होंने कृषि आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “बाढ़/अतिवृष्टि/ओलावृष्टि एवं चक्रवात के कारण हुई फसल क्षति, पशु हानि व मकान क्षति से प्रभावित प्रदेश के 9 लाख से अधिक अन्नदाता किसानों के खाते में राज्य आपदा मोचक निधि के तहत आज गोरखपुर से डीबीटी के माध्यम से ₹493 करोड़ की मुआवजा राशि अंतरित की। प्राकृतिक आपदाओं के कारण जनहानि होने पर मृतक के आश्रित को ₹4 लाख की सहायता उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है। उन्हें हर प्रकार का सहयोग देने के लिए हम पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं।”
News Source : Social Media
Image Source : X @myogiadityanath
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



