मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत पटना के सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र परिसर स्थित ज्ञान भवन में आयोजित ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और बिहार ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है,प्रधानमंत्री जी को लगातार मिल रहा जनसमर्थन उनके कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सेवा का उद्देश्य गरीबों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना और उन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। बिहार सरकार गरीबों को पक्का मकान, मुफ्त बिजली, राशन, पेयजल सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ बिहार ने बताया कि इसी क्रम में इस वित्तीय वर्ष में राज्य में 12 लाख पक्के मकान बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सीएम चौधरी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को अनुग्रह अनुदान दिया गया है,14 अक्टूबर को फसल क्षति के लिए किसानों को कृषि इनपुट सब्सिडी के माध्यम से सहायता प्रदान की जाएगी।
News Source : Social Media
Image Source : X @officecmbihar
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



