नई दिल्ली : पीएम मोदी से ब्रिटेन के पूर्व पीएम ऋषि सुनक ने मुलाकात की

0
92
नई दिल्ली : पीएम मोदी से ब्रिटेन के पूर्व पीएम ऋषि सुनक ने मुलाकात की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मंगलवार को नई दिल्ली में ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने मुलाकात की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में ब्रिटेन के पूर्व पीएम ऋषि सुनक ने लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा। पब्लिक सर्विस में 25 साल पूरे करने पर आपको बधाई, यह एक शानदार उपलब्धि है। जब मैं प्रधानमंत्री था, तब आपके साथ काम करके मुझे बहुत खुशी हुई थी। आपकी लगन, काम के प्रति आपका समर्पण और आपकी ऊर्जा हम सभी के लिए एक मिसाल है।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “आपकी लीडरशिप में यूके और भारत के रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं। आज की अनिश्चित दुनिया में व्यापार, टेक्नोलॉजी और एआई के क्षेत्र में हमारे दोनों देशों का सहयोग बहुत जरुरी है। मुझे यकीन है कि आने वाले सालों में ब्रिटेन और भारत के रिश्ते और भी गहरे होते जाएंगे।।”

News Source : Social Media

Image Source : X @RishiSunak

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here