मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को मंत्रालय में प्रदेश में मानसून एवं वर्षा की स्थिति की समीक्षा कर प्रमुख बांधों एवं जलाशयों में जलभराव की स्थिति तथा कम वर्षा वाले जिलों और उनके जल स्रोतों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि सीएम डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सामान्य से कम वर्षा वाले 12 जिलों में जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें, पेयजल को सर्वोच्च प्राथमिकता दें तथा किसानों को कम पानी वाली फसलें अपनाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जलगंगा अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण की गतिविधियों के माध्यम से रोजगार के अवसर सृजित किए जाएं एवं जल उपभोक्ता समितियों की सक्रिय भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए।
News Source : Social Media
Image Source : X @CMMadhyaPradesh
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



