मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को प्रयागराज में माफिया से मुक्त कराई गई भूमि पर पद्म लोक आवास योजना के अंतर्गत 191 करोड़ रुपए की लागत से 602 आवासों के निर्माण हेतु भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “डबल इंजन सरकार के सुशासन, रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और विकास के संकल्प से तीर्थराज प्रयागराज प्रगति के नित नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है। आज जनपद प्रयागराज में माफिया से मुक्त कराई गई भूमि पर पद्म लोक आवास योजना के अंतर्गत ₹191 करोड़ की लागत से 602 आवासों के निर्माण हेतु भूमिपूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। साथ ही, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत पीपलगांव में निर्मित 556 आवासों के लाभार्थियों को आवास की चाबियां भी वितरित कीं। सभी लाभार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शारदीय नवरात्रि तथा विजयादशमी की शुभकामनाएं।”
News Source : Social Media
Image Source : X @myogiadityanath
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



