IND vs WI टी-20 सीरीज : अर्शदीप को कंधे पर लगी चोट, बेंगलुरु T20I के लिए भुवी को भारतीय टीम में किया गया शामिल

0
96
IND vs WI टी-20 सीरीज : अर्शदीप सिंह को कंधे पर लगी चोट, बेंगलुरु T20I के लिए भुवनेश्वर कुमार को भारतीय टीम में किया गया शामिल

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वेस्टइंडीज के खिलाफ शनिवार को बेंगलुरु में होने वाले पांचवें टी-20 मैच में भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार खेल सकते हैं। अर्शदीप सिंह को कंधे में चोट लग गई है, जिसकी वजह से भुवनेश्वर कुमार को स्क्वॉड में शामिल किया गया है। भारत-वेस्टइंडीज सीरीज अभी 2-2 की बराबरी पर है। जानकारी के लिए बता दे कि 36 साल के भुवनेश्वर को 22 अक्टूबर से शुरू हो रहे न्यूजीलैंड दौरे के लिए टी-20 टीम में चुना गया है, लेकिन अर्शदीप की चोट की वजह से अभी ही उनकी वापसी हो गई है। भुवनेश्वर ने आखिरी इंटरनेशनल मैच 2022 में खेला था।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीसीसीआई ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति में लिखा, “पुरुष चयन समिति ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें मुथूट फिनकॉर्प T20I के लिए भारतीय टीम में भुवनेश्वर कुमार को शामिल किया है। चल रही T20I सीरीज का आखिरी मैच 17 अक्टूबर 2026 को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। बुधवार को हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के चौथे T20I मैच के दौरान अर्शदीप सिंह के गेंदबाजी करने वाले कंधे पर चोट लग गई थी, जिसके बाद भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल किया गया। आखिरी T20I मैच में उनके खेलने को लेकर फैसला, मैच से पहले उनकी रिकवरी की स्थिति को देखते हुए लिया जाएगा।”

भारत की अपडेटेड T20I टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर और भुवनेश्वर कुमार।

News Source : Social Media

Image Source : Social Media

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here