मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आजादपुर स्थित एपीएमसी कार्यालय से दिल्ली की विभिन्न मंडियों के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि इसके तहत केशवपुर मंडी में सड़कों का निर्माण, नरेला अनाज मंडी में नए शेड, आजादपुर मंडी में सीवर एवं ड्रेनेज व्यवस्था का सुधार और आधुनिक वजन प्रणाली स्थापित की जाएगी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि दिल्ली की मंडियां हमारे अन्नदाताओं की मेहनत और लाखों परिवारों की आजीविका से जुड़ी हैं। इन मंडियों में बेहतर सुविधाएं देना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। इस अवसर पर सांसद योगेंद्र चांदोलिया, दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा, दिल्ली कृषि विपणन बोर्ड के उपाध्यक्ष अर्जुन शर्मा जी एवं विधायक राजकुमार भाटिया सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
News Source : Social Media
Image Source : X @gupta_rekha
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



