मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को दिल्ली विकास प्राधिकरण के रोहिणी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया और वहाँ चल रहे विभिन्न विकास कार्यों, खेल सुविधाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने लिखा, “आज दिल्ली विकास प्राधिकरण के रोहिणी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण कर वहाँ चल रहे विभिन्न विकास कार्यों, खेल सुविधाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। इस अवसर पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करते हुए निर्माण कार्यों में तेज़ी लाई जाए, ताकि नागरिकों को आधुनिक, सुव्यवस्थित एवं बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध हो सकें। खेल परिसरों का सुदृढ़ीकरण युवाओं को खेलों से जोड़ने और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “निरीक्षण के दौरान परिसर में आयोजित होने वाले दशहरा मेले की तैयारियों का भी जायज़ा लिया तथा स्वच्छता, सुरक्षा, सुगम आवागमन और जनसुविधाओं के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। हमारा लक्ष्य रोहिणी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को एक आधुनिक, सुव्यवस्थित और नागरिक-केंद्रित केंद्र के रूप में विकसित करना है, जो खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ क्षेत्र के समग्र विकास और जनसुविधाओं को नई गति प्रदान करे।”
News Source : Social Media
Image Source : X @mlkhattar
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



