रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने हेलेनिक नेशनल डिफेंस जनरल स्टाफ के प्रमुख जनरल दिमित्रियोस चौपिस से मुलाकात की

0
90
रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने हेलेनिक नेशनल डिफेंस जनरल स्टाफ के प्रमुख जनरल दिमित्रियोस चौपिस से मुलाकात की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने ग्रीस (हेलेनिक गणराज्य) की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान हेलेनिक नेशनल डिफेंस जनरल स्टाफ के प्रमुख जनरल दिमित्रियोस चौपिस से मुलाकात की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान उन्होंने सैन्य संबंधों और आपसी हित के क्षेत्रों में रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने जैसे कई मुद्दों पर चर्चा की।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि दोनों पक्षों ने रणनीतिक तालमेल को महत्वपूर्ण बताते हुए, भारत और ग्रीस के रक्षा बलों के बीच तकनीकी स्तर पर नियमित संवाद की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही, उन्होंने आपसी हित के क्षेत्रों में रक्षा-औद्योगिक सहयोग पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

News Source : Social Media

Image Source : X @SpokespersonMoD

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here