मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को दिल्ली सचिवालय में विभागों के प्रमुखों के साथ बैठक की और दिवाली से पहले राजधानी को साफ-सुथरा रखने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ दिल्ली ने बताया कि सार्वजनिक संपत्ति को खराब करने वाले अवैध पोस्टर और होर्डिंग लगाने पर ‘दिल्ली प्रिवेंशन ऑफ डिफेसमेंट ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट’ और लागू नियमों के तहत एफआईआर दर्ज की जाएगी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ दिल्ली ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि सभी विभागों को यह भी निर्देश दिया गया है कि वे दिवाली से पहले अपने परिसरों और संबंधित क्षेत्रों से कचरा और मलबा हटा दें। सार्वजनिक स्थानों का साफ रहना जरूरी है, और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
News Source : Social Media
Image Source : X @CMODelhi
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



