चौथा भारत-वियतनाम सुरक्षा संवाद नई दिल्ली में हुआ आयोजित

0
40
चौथा भारत-वियतनाम सुरक्षा संवाद नई दिल्ली में हुआ आयोजित

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चौथा भारत-वियतनाम सुरक्षा संवाद 16 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया गया। इसकी सह-अध्यक्षता भारत के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार पवन कपूर और वियतनाम के सार्वजनिक सुरक्षा उप मंत्री सीनियर लेफ्टिनेंट जनरल फाम थे तुंग ने की।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि दोनों पक्षों ने आर्थिक सुरक्षा, समुद्री सहयोग, आतंकवाद-रोधी प्रयासों, उभरती प्रौद्योगिकियों और साइबर सुरक्षा सहित कई विषयों पर व्यापक समीक्षा की। उन्होंने क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा माहौल पर भी अपने विचार साझा किए और आपसी हित के मुद्दों पर करीबी सहयोग को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

News Source : Social Media

Image Source : X @MEAIndia

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here