नवा रायपुर : सीएम साय ने सीएम हेल्पलाइन कार्यालय में शिकायतों के निराकरण तथा विभागवार एवं जिलावार प्रगति की समीक्षा की

0
88
नवा रायपुर : सीएम साय ने सीएम हेल्पलाइन कार्यालय में शिकायतों के निराकरण तथा विभागवार एवं जिलावार प्रगति की विस्तृत समीक्षा की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को वा रायपुर स्थित सीएम हेल्पलाइन कार्यालय में शिकायतों के निराकरण तथा विभागवार एवं जिलावार प्रगति की समीक्षा की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम साय ने लिखा, “नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान ही सुशासन की पहचान है। इसी उद्देश्य से शुरू की गई ‘सीएम हेल्पलाइन 1076’ प्रदेशवासियों की शिकायतों के निराकरण का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। आज नवा रायपुर स्थित सीएम हेल्पलाइन कार्यालय में शिकायतों के निराकरण तथा विभागवार एवं जिलावार प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “अधिकारियों को शिकायतों का पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने, नागरिक सेवाओं में सुधार लाने और दूरस्थ क्षेत्रों तक सीएम हेल्पलाइन 1076 की पहुंच बढ़ाने के निर्देश दिए। जनता का विश्वास ही सुशासन की सबसे बड़ी ताकत है और इसे निरंतर मजबूत करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

News Source : Social Media

Image Source : X @vishnudsai

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here