हिमाचल प्रदेश : सीएम सुक्खू ने धर्मशाला में प्रशासनिक सुधार एवं ई-गवर्नेंस विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया

0
91
हिमाचल प्रदेश : सीएम सुक्खू ने धर्मशाला में प्रशासनिक सुधार एवं ई-गवर्नेंस विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को धर्मशाला में प्रशासनिक सुधार एवं ई-गवर्नेंस विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सुक्खू ने लिखा, “आज धर्मशाला में प्रशासनिक सुधार एवं ई-गवर्नेंस विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया। ई-गवर्नेंस की वास्तविक सफलता तकनीक में नहीं, बल्कि आम नागरिकों, विशेषकर दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों का जीवन सरल बनाने में है। सुशासन के लिए पारदर्शिता, जवाबदेही और नागरिक-केंद्रित व्यवस्था अनिवार्य है।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “हमारी सरकार सिंगल विंडो सिटीजन पोर्टल, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और शिकायत निवारण पोर्टल के माध्यम से जनसेवाओं को सुलभ बनाने और अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही, राजस्व प्रबंधन प्रणाली और राजस्व लोक अदालतों के माध्यम से इंतकाल, भूमि बंटवारे और निशानदेही से जुड़े लंबित मामलों के निपटारे में तेजी लाई गई है। हमारा प्रयास है कि तकनीक का लाभ प्रदेश के हर नागरिक तक पहुँचे और शासन व्यवस्था अधिक सरल, पारदर्शी एवं प्रभावी बने।”

News Source : Social Media

Image Source : X @SukhuSukhvinder

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here