मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड दौरे पर खेली जाने वाली वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है। 5 मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती 3 मैचों में शुभमन गिल कप्तानी करेंगे, जबकि फॉर्मेट के बाकी 2 मैचों में श्रेयस अय्यर कमान संभालेंगे। वहीं टेस्ट सीरीज में नियमित शुभमन गिल ही कप्तानी करते दिखाई देंगे। शुरुआती 3 वनडे में अय्यर उपकप्तान की भूमिका में रहेंगे। इसके पीछे बड़ा कारण वनडे सीरीज के खत्म होने के कुछ दिन बाद ही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होना है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम को दौरे पर 5 वनडे मैचों की सीरीज भी खेलनी है, जिसमें आखिरी दो मुकाबलों के लिए स्क्वॉड में चार बदलाव किए गए हैं। इनमें कप्तान शुभमन गिल के अलावा केएल राहुल, प्रसिद्ध कृष्णा और अंशुल कंबोज इन दो मैचों का हिस्सा नहीं होंगे, जबकि उनकी जगह पर कुमार कुशाग्र, यश ठाकुर, तिलक वर्मा और औकिब नबी को शामिल किया गया है। वनडे स्क्वॉड में पहले तीन मुकाबलों के लिए भारतीय टीम में शामिल किए गए तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को खिलाने पर फैसला फिटनेस के आधार पर लिया जाएगा, जिसको लेकर बीसीसीआई ने अपनी तरफ से दी जानकारी में खुलासा किया है। वहीं ऋषभ पंत, जो टेस्ट में प्रमुख विकेटकीपर हैं, भी अभी फिटनेस की समस्या से जूझ रहे हैं और टेस्ट सीरीज में उनके फिटनेस टेस्ट पास होने के बाद ही उनको खिलाने का फैसला लिया जाएगा। इस दौरे पर भारतीय टीम को 4 से 15 नवंबर तक 5 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है, जबकि टेस्ट सीरीज का आगाज 19 नवंबर से होगा।
वनडे सीरीज के पहले तीन वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम : शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार, रुतुराज गायकवाड, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव।

वनडे सीरीज के आखिरी 2 वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम : श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर, उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बरार, रुतुराज गायकवाड, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम : शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

News Source : Social Media
Image Source : X @BCCI
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



