मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज ‘चलो यमुना अभियान’ के अंतर्गत आईटीओ स्थित हाथी घाट पर स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया। इस अवसर पर दिल्ली विधानसभा के मुख्य सचेतक एवं विधायक अभय वर्मा सहित युवाओं, स्वयंसेवी संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम रेखा गुप्ता ने लिखा, “आज दिल्ली के 70 यमुना घाटों पर हजारों दिल्लीवासियों ने एकजुट होकर सफाई की और मां यमुना के प्रति अपनी श्रद्धा को सेवा में बदलने का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया। यह जनभागीदारी मां यमुना को उनका निर्मल स्वरूप लौटाने के हमारे संकल्प को नई शक्ति देती है।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “मेरा सभी दिल्लीवासियों से आग्रह है कि यमुना के घाटों और किनारों पर प्लास्टिक, पूजा सामग्री या अन्य कचरा न डालें। घाटों की स्वच्छता बनाए रखें और दूसरों को भी प्रेरित करें। आइए, ‘यमुना प्रहरी’ बनें। मां यमुना की स्वच्छता को अभियान से आगे बढ़ाकर अपना स्वभाव बनाएं।”
News Source : Social Media
Image Source : X @gupta_rekha
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



