मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज जयपुर स्थित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब से 100 नवीन ‘कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम भजनलाल शर्मा ने लिखा, “पावन नवरात्रि के शुभ अवसर पर आज कॉन्स्टीट्यूशन क्लब, जयपुर में 100 नवीन ‘कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व प्रदेशभर से प्रत्यक्ष व वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ी महिला यूथ सीएलजी (CLG) सदस्यों एवं कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला पुलिसकर्मियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “कर्तव्यपथ पर निरंतर समर्पित इन वीरांगनाओं का मनोबल बढ़ाने हेतु कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स को प्रतिमाह निश्चित यात्रा भत्ता दिए जाने की महत्वपूर्ण घोषणा की। हमारी सरकार प्रदेश की प्रत्येक बहन-बेटी को पूर्णतः सुरक्षित, भयमुक्त और गरिमामय वातावरण उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @BhajanlalBjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



