मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न गरबा एवं नवरात्रि महोत्सवों में शामिल हुए। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ छत्तीसगढ़ ने बताया कि इस अवसर पर सीएम साय ने माता रानी के दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना कर सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएँ दीं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ छत्तीसगढ़ ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश सरकार माताओं-बहनों के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। महतारी वंदन योजना से लगभग 68 लाख माताओं-बहनों को आर्थिक संबल मिल रहा है, वहीं प्रदेश की 14 लाख महिलाएँ लखपति दीदी बनकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकास भी, विरासत भी’ के मंत्र के अनुरूप छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, आस्था और परंपराओं को सहेजते हुए विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रही है।
News Source : Social Media
Image Source : X @ChhattisgarhCMO
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



