मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज उज्जैन जिले के बड़नगर स्थित माँ चामुंडा धाम गजनीखेड़ी में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम यादव ने कहा कि अन्नदाताओं को उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए उज्जैन और आगर में आलू प्रसंस्करण की नई इकाइयां प्रारंभ हो रही हैं, जो मालवा के विभिन्न जिलों से आलू खरीदेंगी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि बड़नगर में फूड प्रोसेसिंग पार्क बनेगा। भाट पचलाना और इंगोरिया में नए सांदीपनि विद्यालय खोले जाएंगे। बड़नगर में कवि प्रदीप सम्मान समारोह आयोजित होगा। प्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास के लिए भी नई परियोजना शुरू की जाएगी।
News Source : Social Media
Image Source : X @DrMohanYadav51
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



