नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री शेखावत ने ‘उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार’ (वर्ष 2024 एवं 2025) समारोह में 106 युवा कलाकारों को किया सम्मानित

0
82
नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री शेखावत ने ‘उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार’ (वर्ष 2024 एवं 2025) समारोह में 106 युवा कलाकारों को किया सम्मानित

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज नई दिल्ली में उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार’ (वर्ष 2024 एवं 2025) समारोह में 106 युवा कलाकारों को सम्मानित किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने लिखा, “भारत की अद्वितीय क्षमता हमारे युवाओं की विलक्षण प्रतिभा में दिखाई देती है। एक ओर विश्व में जहाँ अनिश्चितता है, वहीं दूसरी तरफ हमारे युवा अपने हुनर से विकसित भारत बनाने को तैयार हैं। नई दिल्ली में आज ‘उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार’ (वर्ष 2024 एवं 2025) समारोह में 106 युवा कलाकारों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मौजूद रहना मुझे भी युवा उत्साह से लब्ध कर गया।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “हमारी समृद्ध कला एवं सांस्कृतिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और उन्हें नए आयामों तक ले जाने में युवा कलाकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। युवा कलाकारों को अपनी साधना एवं सृजन के लिए नए अवसर मिलें, यह माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व का दृढ़ संकल्प है।”

News Source : Social Media

Image Source : X @gssjodhpur

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here