मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज अष्टमी और महानवमी के पावन अवसर पर जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास परिसर में मां राज राजेश्वरी मंदिर में विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम भजनलाल शर्मा ने लिखा, “आज अष्टमी एवं महानवमी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री निवास स्थित माँ राज राजेश्वरी मंदिर में विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना कर जगत जननी माँ जगदम्बा की आराधना की। तत्पश्चात माँ दुर्गा स्वरूप कन्याओं का पूजन एवं वंदन किया।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “बेटियां साक्षात शक्ति और स्नेह का पावन स्वरूप हैं, जिनके खिलखिलाते चेहरे हर आंगन को खुशियों से महकाते हैं। प्रदेश की हर बेटी सशक्त, स्वावलंबी और सुरक्षित बने, यही हमारा परम संकल्प है। आदिशक्ति माँ भवानी से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की। माँ भवानी की कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे।”
News Source : Social Media
Image Source : X @BhajanlalBjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



