मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज किसानों को समर्पित एग्री वेलफेयर पोर्टल का शुभारंभ किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, “महानवमी पर आज किसानों को समर्पित एग्री वेलफेयर पोर्टल का शुभारंभ किया। हमारा प्रयास है कि सरकार किसानों के मोबाइल पर उपलब्ध रहे। खाद-बीज, खेती की नई तकनीक और सरकारी योजनाओं की जानकारी किसानों को उनके मोबाइल पर ही मिले। उन्हें दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें और सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके; यही हमारा संकल्प है।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “आखिर तकनीक का फायदा तभी है, जब वह किसान के काम आए और उसकी जिंदगी आसान बनाए। माँ दुर्गा से यही प्रार्थना है कि हमारे अन्नदाताओं के जीवन में सुख-समृद्धि आए और उनके खेत खुशहाली से लहलहाएँ।”
News Source : Social Media
Image Source : X @ChouhanShivraj
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



