(मप्र): भक्त भक्ति के समस्त संकट दूर करती है मां – डॉ निलिम्प त्रिपाठी

0
89
(मप्र): भक्त भक्ति के समस्त संकट दूर करती है मां- डॉ निलिम्प त्रिपाठी

(भोपाल): भक्त भक्ति के समस्त संकट दूर करती है मां। भगवती की कृपा से ही भय समाप्त होता है।श्री देवी भागवत कथा के नवें दिन भक्तिमय वातावरण में हुई पूर्णाहुति। वेद विद्या मार्तंड ब्रह्मचारी डॉ गिरीश जी के मार्गदर्शन में महर्षि संस्थान में यह दैवीय शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर आयोजित भव्य श्रीमद् देवी भागवत कथा का आज नवें दिन को अत्यंत धूमधाम, विधि-विधान और दिव्य माहौल के बीच विश्राम एवं पूर्णाहुति हुई। नौ दिनों तक चले इस आध्यात्मिक महायज्ञ से पूरा क्षेत्र देवी के जयकारों और भक्ति रस से सराबोर रहा।

(मप्र): भक्त भक्ति के समस्त संकट दूर करती है मां- डॉ निलिम्प त्रिपाठी

कथा व्यास आचार्य डॉ निलिम्प त्रिपाठी द्वारा देवी महापुराण के नवें दिन के प्रसंगों और मां सिद्धिदात्री व शक्ति स्वरूपा भगवती के विभिन्न चरित्रों का रसपान कराया गया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार माँ भगवती अपने भक्तों के सभी संकटों का नाश करती हैं और उन्हें नवें दिन की साधना से परम सिद्धि प्राप्त होती है। नवमी के पावन अवसर पर कन्या पूजन किया गया। नन्हीं कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन, वंदन एवं प्रसाद ग्रहण कराया गया। महर्षि उत्सव भवन में माता के भजनों पर भक्त झूमते नजर आए। “या देवी सर्वभूतेषु…” के जयकारों से पूरा वातावरण गूंजायमान हो गया।
आयोजक समिति ने इस सफल और दिव्य आयोजन के लिए सभी धर्मप्रेमियों, सहयोगियों एवं पधारे हुए संत-महात्माओं का आभार व्यक्त किया।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here