गोरखपुर : सीएम योगी ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी तिथि के पावन अवसर पर श्री गोरखनाथ मंदिर में शक्ति स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया

0
95
गोरखपुर : सीएम योगी ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी तिथि के पावन अवसर पर श्री गोरखनाथ मंदिर में शक्ति स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शारदीय नवरात्रि की महानवमी तिथि के पावन अवसर पर श्री गोरखनाथ मंदिर में शक्ति स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तर प्रदेश सरकार ने बताया कि इस दौरान सीएम योगी ने जगज्जननी माँ जगदंबा से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं आरोग्यता की कामना की है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “पावन शारदीय नवरात्रि की महानवमी के अवसर पर आज श्री गोरखनाथ मंदिर में शक्ति स्वरूपा कन्याओं के पूजन का परम सौभाग्य मिला। जगज्जननी माँ दुर्गा का आशीष सभी प्रदेश वासियों पर बना रहे, हर घर-आंगन में शांति, समृद्धि, आरोग्यता का वास हो, यही प्रार्थना है। जय माता की।”

News Source : Social Media

Image Source : X @myogiadityanath

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here